वाशिंगटन, DC अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पार्टी आयोजित की, जिसमें अपने कैबिनेट के मंत्रियों, सांसदों और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। इस पार्टी में लगभग 2600 मेहमान शामिल होने वाले थे। जब मेहमान पहुँच रहे थे, तो उन्हें कई स्तरों की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा था। हर स्तर पर उनके नाम, पते, पहचान और काम से जुड़ी सभी जानकारी की बारीकी से जांच की जा रही थी। पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पाँचवीं और छठी—इन सभी सुरक्षा परतों को पार करने के बाद ही उन्हें एक बड़े हॉल में प्रवेश दिया जा रहा था, जहाँ पार्टी आयोजित की गई थी।
हॉल बहुत विशाल था, जहाँ सभी मेहमान आराम से बैठकर भोजन कर रहे थे। सब कुछ योजना के अनुसार और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुचारु रूप से चल रहा था। लेकिन तभी एक आम दिखने वाला व्यक्ति इन सभी सुरक्षा घेरों को पार करता हुआ अंदर तक पहुँच गया। उसने पाँच सुरक्षा परतें पार कर ली थीं और अब वह छठी पर पहुँच चुका था।
जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, वह रुका नहीं, बल्कि दौड़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने एक के बाद एक लगभग आठ गोलियाँ चला दीं। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद जब उससे पूछा गया कि वह यहाँ क्यों आया और कैसे पहुँचा, तो उसने पूरी कहानी बताई।
जब उससे उसका मकसद पूछा गया, तो उसने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता था। इसके लिए उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू भी थे। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जहाँ पर कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी, जहाँ परिंदे के पर मारने की भी गुंजाइश नहीं थी, वहाँ एक व्यक्ति पाँच सुरक्षा घेरों को पार करके अंदर तक कैसे पहुँच गया? इसके पीछे की सच्चाई क्या थी?
इसी कहानी को आज हम विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे।
यह घटना 25 अप्रैल 2026 की शाम की है, जब लगभग 6:00 बजे का समय था। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में स्थित एक हिल्स होटल, जो व्हाइट हाउस से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ इस विशेष आयोजन का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के रूप में जाना जाता है।
इस डिनर में मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी थीं। साथ ही उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, एफबीआई के निदेशक सहित देश के कई प्रमुख नेता और मशहूर पत्रकार भी इसमें शामिल हुए थे। कुल मिलाकर मेहमानों की संख्या लगभग 2600 के आसपास थी।
यह हॉल इतना बड़ा था कि उसमें हजारों लोग एक साथ आराम से बैठकर भोजन कर सकते थे। इस आयोजन का उद्देश्य दो प्रमुख बातें थीं—पहला, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना; और दूसरा, नेताओं और पत्रकारों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना।
अक्सर काम के दौरान पत्रकारों और नेताओं के बीच मतभेद हो जाते हैं, इसलिए इस प्रकार के आयोजनों के जरिए उन मतभेदों को कम करने और आपसी संवाद बढ़ाने की कोशिश की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति को संबोधन देना था। इसी बीच एक वरिष्ठ अधिकारी उनके पास आया और एक कागज पर कुछ निर्देश लिखकर उन्हें दिए, ताकि वे अपने संबोधन में किन बिंदुओं पर बात करें, यह स्पष्ट हो सके। उस समय लगभग रात के 8:40 बजे थे।
सुरक्षा के लिहाज से, इस कार्यक्रम की तैयारी दोपहर 2:00 बजे से ही शुरू कर दी गई थी। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरों में बाँध दिया गया था। किसी भी आम व्यक्ति को वहाँ आने की अनुमति नहीं थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए या तो वैध टिकट होना जरूरी था या फिर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) से संबंधित आधिकारिक दस्तावेज।
इसके अलावा, हर आने वाले व्यक्ति का नाम पहले से तैयार सूची में होना अनिवार्य था। तभी उसे अंदर प्रवेश दिया जा सकता था।… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें