Connect with us

News

एक महिला, तीन शौहर और बेटे की कहानी – मोबाइल पर आडियो क्लिप से खुली पोल

Published

on

यमुना नगर, हरियाणा।
एक महिला ने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद एक दो नहीं बल्कि तीन शादियां करके फिर भी अलग रहने लगी। महिला के अलग रहने जो वजह सामने आई उसको सुनने के बाद किसी भी व्यक्ति का दिमाग सन्न रह जाएगा। तीन पति होने के बाद भी महिला ने अपने सगे बेटे के साथ अनैतिक संबंधों को जन्म दे दिया। मां और बेटे के इस रिश्ते की जानकारी महिला के फोन से वायरल आपत्तिजनक सामग्री के जरिए हुई।
इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली यह खबर हरियाणा प्रदेश के जिला यमुना नगर स्थित छप्पर थाना क्षेत्र की है। करीब 11 साल पहले वर्ष 2011 में थाना क्षेत्र के फौजी रमेश कुमार (काल्पनिक नाम) ने अपनी पत्नी से भरी पंचायत में तलाक लेने का फैसला लिया। फौजी ने शर्त रखी कि यदि पत्नी अलग होना चाहती है और आगे शादी नहीं करेगी तभी वह अपनी संपत्ति में हिस्सा दे सकता है, लेकिन पत्नी ने साफतौर पर बोल दिया कि वह दूसरी शादी करने के लिए ही अपने पति से अलग हो रही है और बेटा—बेटी को भी अपने साथ रखेगी। पति फौजी होने के कारण उसको समय नहीं देता है। इसलिए वह दूसरी शादी करके अपनी जिंदगी को जीना चाहती है। न केवल पंचायत ने बल्कि कोर्ट ने भी तलाक पर मुहर लगा दी और बच्चों को भी संपत्ति के हक से वंचित करने पर रजामंदगी दे दी।
महिला ने दूसरी शादी कर ली। नई जिंदगी में महिला खुश थी, लेकिन दूसरे पति से भी उसको उतनी खुशी नहीं मिल रही थी जितनी उसको तलाश थी। एक—दो साल बीतने के बाद दूसरे पति से भी तलाक हो गया। महिला ने तीसरी शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों बेटा—बेटी महिला के साथ ही रहते थे। इसके बाद महिला ने रीति—रिवाज के हिसाब से तीसरी शादी भी कर ली, लेकिन तीसरी शादी भी ज्यादा साल नहीं टिक सकी। इसके बाद महिला अपनी बेटी—बेटे के साथ रहकर जिदंगी की गुजर—बसर कर रही थी।
एक दिन मार्च 2022 महिला के फोन का डिस्प्ले खराब हो गया। जिसको ठीक कराने के लिए मोबाइल की शॉप पर गई। जहां कई ​दिनों बाद महिला का फोन ठीक तो हो गया, लेकिन मोबाइल ठीक होने के दौरान की उसके फोन में कुछ ऐसे वीडियो, फोटो और आडियो क्लिप थीं, जो वायरल हो गईं।
इन्हीं क्लिप की पड़ताल की गई तो महिला के अपने ही सगे बेटे से अनैतिक संबंधों की जानकारी हुई। पहले पति ने महिला के विरुद्ध छप्पर थाने में तहरीर देकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने भी माना कि मां बेटे के बीच अनैतिक संबंध हैं। एफआईआर दर्ज करके महिला को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके बेटे की मनोचिकित्सक के माध्यम से काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि लड़के के दिमाग से बुरी बातों को खत्म किया जा सके।

Full video on Youtube @UsmanSaifiSafar