Connect with us

Crime

फूफा की कार में थीं 4 लाशें! और साथमे बैठा 13 साल का बच्चा

Published

on

बेंगलुरु/कर्नाटक

एक लड़का, जिसकी उम्र लगभग 12 से 13 साल के आसपास रही होगी, अपने फूफा के साथ कार में सफर कर रहा था। उसी कार के पिछले हिस्से में चार बोरियां रखी हुई थीं और उन चारों बोरियों से अजीब तरह की दुर्गंध आ रही थी।

उस बालक ने अपने फूफा की तरफ इशारा करते हुए उनसे पूछा, “फूफा जी, इन बोरियों में क्या रखा हुआ है? इनमें से इतनी अजीब दुर्गंध क्यों आ रही है?”

फूफा जी ने जवाब दिया, “घर की साफ-सफाई हुई थी। सफाई के दौरान जो भी कूड़ा निकला था, उसे हमने इन बोरियों में भर दिया है और अब उसे फेंकने के लिए जा रहे हैं।”

इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठकर सफर करते रहे। जहां से गाड़ी चली थी, वहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर नंदी हिल्स के आसपास पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद एक-एक करके सभी बोरियों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और पहाड़ियों की गहरी खाई में बारी-बारी से फेंक दिया गया।

वह बालक नहीं जानता था कि जिन बोरियों के बारे में वह अपने फूफा से सवाल पूछ रहा था, उनमें कूड़ा नहीं, बल्कि चार लोगों की लाशें थीं।

उन चार लोगों में उस बालक की अपनी दादी, सगी मां, सगी चाची और सगा चचेरा भाई शामिल थे।

उस बालक को उस समय नहीं मारा गया था, लेकिन भविष्य में उसकी हत्या करने की भी योजना बनाई गई थी। बस सही समय और मौके का इंतजार किया जा रहा था। वह दिन और वक्त आने ही वाला था कि तभी पुलिस वहां पहुंच जाती है। पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में ले लेती है और इस तरह उस बालक की जान बच जाती है।

इस पूरे घटनाक्रम में कुल मिलाकर सात हत्याएं होती हैं, वह भी बेहद खौफनाक तरीके से।

यह कर्नाटक प्रदेश की राजधानी बेंगलुरु की सच्ची घटना है।

बेंगलुरु के श्रीरामपुर इलाके में एक थाना पड़ता है। इसी थाना क्षेत्र में एक महिला रहती थी, जिसका नाम थुगम्मा था।

तारीख थी 3 नवंबर 2026। सुबह का वक्त था। थुगम्मा थाने पहुंचती है और वहां बैठकर इंतजार करने लगती है कि कब कोई बड़ा अधिकारी आएगा और कब वह उसके सामने अपनी बात रख पाएगी।

कुछ देर बाद बड़ा अधिकारी थाने पहुंचता है। तभी वहां मौजूद एक संतरी महिला से पूछता है, “अम्मा, क्या बात है? आप इतनी परेशान क्यों हैं? किससे मुलाकात करनी है?”

महिला जवाब देती है, “मुझे बड़े साहब से मुलाकात करनी है। मुझे उन्हीं से बात करनी है।”

जब थानेदार वहां पहुंचता है, तो महिला उसके सामने अपनी परेशानी बताते हुए कहती है, “साहब जी, मेरी एक बेटी है, जिसका नाम नलिनी है और जिसकी उम्र लगभग 29 साल है। मेरे दामाद का नाम शंकर है और उनकी उम्र करीब 44 साल है। ये दोनों कई दिनों से लापता हैं। न तो उनका कोई फोन नंबर मिल रहा है और न ही उनसे कोई बातचीत हो पा रही है। उनके आसपास रहने वाले लोग भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। घर के बाकी सदस्यों का भी कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। आप एक बार पता लगवा दीजिए कि आखिर वे लोग कहां हैं।”

महिला की बात सुनने के बाद पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। इसके बाद एक टीम गठित की गई और टीम को नलिनी तथा उसके परिवार के घर भेजा गया।

पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने अपनी तरफ से काफी कोशिश की और इसी दौरान एक व्यक्ति के बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई।

इसके बाद पुलिस की टीम वहां से सीधे राजाजीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाष्यम सर्कल पहुंच गई।

वहां पुलिस को एक व्यक्ति मिला, जिसका नाम इंदु शेखर उर्फ शेखर था। उसकी उम्र लगभग 55 साल थी और वह पेशे से कैब ड्राइवर था।

पुलिस सीधे उसके पास पहुंची और उससे बातचीत शुरू की।

पुलिस ने पूछा, “शेखर जी, एक बात बताइए। आपके परिवार के कई सदस्य गायब हैं। उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। क्या आपने अपनी तरफ से उन्हें तलाश करने की कोई कोशिश नहीं की?”

इस पर शेखर जवाब देता है, “साहब, मैं तो अपने काम में लगा रहता हूं…” पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें