Crime

एक शादीशुदा दरोगा और एक लड़की । फिर एक क़त्ल

Published

on

कानपूर
उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी का एक थाना लगता है महवा घाट। महवा घाट थाना क्षेत्र में एक राजा का पुल है जो कि यमुना नदी के ऊपर बना हुआ है। 18 मई 2025 की देर रात की यह बात है। एक कार यहां पर आकर रुकती है। कार में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक दरोगा बैठा हुआ था। दरोगा अपनी कार से उतरता है। उतरने के बाद चारों तरफ देखता है। जब देखता है कि सुनसान इलाका है। रात बहुत ज्यादा हो चुकी है। यहां पर कोई नहीं है दूर-दूर तक। तभी वह अपनी कार की खिड़की खोलता है। खिड़की खोलने के बाद एक सर निकालता है।

सर होता है एक महिला का और उस महिला के सर को वो उसके बाल पकड़ता है और बाल पकड़ने के बाद उसे पूरी ताकत से घुमाता है और घुमाने के बाद नदी में फेंक देता है। उसका मकसद था कि यह नदी में बह जाएगा यहां से दूर चला जाएगा। अब उसके बाद फिर दोबारा से खिड़की खोलता है। खिड़की खोलने के बाद नग्न अवस्था में एक लड़की की लाश थी उसमें। उस लड़की की लाश को बाहर निकलता है और बाहर निकालने के बाद अब उस लाश को फेंकने का नंबर था। क्योंकि सर तो हल्का था इसलिए उसने पहले सर को फेंक दिया और बाकी जो हिस्सा बचा हुआ था वो भारी था।

आखिरकार उसमें इतनी ताकत नहीं थी कि उसे उठाकर यूं ही फेंक देता। उसने कोशिश की उसको उठाया। उठाने के बाद। अब जैसे ही वह फेंकने की कोशिश कर रहा था इसी बीच में एक कार और निकल के गुजरती है। जैसे ही कार गुजरती है उस कार की जो लाइट थी दरोगा पर उस लाश पर पड़ जाती है। और जैसे ही उस लाश पर और दरोगा पर जो लाइट पड़ती है तब दरोगा घबरा जाता है। डर जाता है। सोचने पर मजबूर हो जाता है कि उसे लगता है कि जो कार में बैठे हुए थे जरूर उन्होंने देखा होगा क्योंकि चोर के जो पांव होते हैं वो बहुत कमजोर होते हैं। वो डर जाता है। उस लाश को वहीं छोड़ देता है। छोड़ने के बाद अपनी कार में बैठता है और वहां से भागना शुरू कर देता है।… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें

Trending

Exit mobile version