Law

लड़की के हुस्न को देख पिघले DSP, दरोगा और भी पुलिसवाले

Published

on

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर ज़िले में झुरिया नाम का एक गाँव है। इस गाँव में एक ऐसा घर है, जिसके सामने से गुजरने में युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक—हर किसी को डर लगता है। खासकर पुरुषों को। कहा जाता है कि उस घर के सामने से कभी भी नहीं गुजरना चाहिए और अगर गुजरना पड़े तो उस घर को जी भरकर देखने की गलती बिल्कुल न करें। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति उस घर को ध्यान से देख लेता है, उसका भविष्य खराब हो जाता है।

दरअसल, उस घर में तीन महिलाएँ रहती हैं। इनमें दो सगी बहनें हैं और तीसरी उनकी माँ है। इन महिलाओं को लेकर गाँव में यह धारणा है कि जिन पर इनकी नज़र पड़ जाए या जिनकी नज़र इन पर पड़ जाए, उनका भविष्य बिगड़ना तय है। कई बार ये महिलाएँ कई-कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाती हैं और जब वापस लौटती हैं तो लोगों के बीच डर और भी बढ़ जाता है।

तीनों में सबसे छोटी बेटी सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा एक्टिव रहती है। वह जितनी देखने में खूबसूरत है, उससे कहीं ज़्यादा खूबसूरत उसकी बातें होती हैं। सामने वाला व्यक्ति उसकी सुंदरता और बातों में ऐसा उलझ जाता है कि उस पर पूरी तरह लट्टू हो जाता है और उससे जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश करता है। इसके बाद अलग-अलग सोशल मीडिया एप्लिकेशनों के ज़रिए बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है।

धीरे-धीरे वह मीठी-मीठी बातों से सामने वाले को पूरी तरह आकर्षित कर लेती है। फिर वह कपड़े उतारने लगती है और सामने वाले से भी यही करने को कहती है। जैसे ही सामने वाला अपने कपड़े उतारता है, उसी दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता है और तस्वीरें भी खींच ली जाती हैं।

इन फोटो और वीडियो का मकसद सिर्फ एक ही होता है—जितना ज़्यादा हो सके, उतना पैसा वसूल करना। अगर कोई व्यक्ति पैसे देने से आनाकानी करता है, तो उस पर मुकदमों की धमकी दी जाती है। बदनामी के डर से कई लोग इस झंझट में पड़ना नहीं चाहते और चुपचाप पैसे दे देते हैं।

जानकारी मिलने पर पता चलता है कि इस लड़की ने 150 से ज़्यादा लोगों को अपने जाल में फँसा लिया था। हैरानी की बात यह है कि अयोध्या के एक सीईओ, एक सर्किल ऑफिसर और यहाँ तक कि एक दरोगा भी उसके जाल में फँस चुके थे।… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें…

Trending

Exit mobile version