Crime

रूद्रपुर में सास ससुर और दो सालियों को घर में दफनाकर उनकी कब्र पर सोता था दामाद

Published

on

रुद्रपुर / बरैली
एक परिवार के अंदर चार सदस्य रहते हैं। माता-पिता और उनकी दो बेटियां। दरअसल रोज सुबह जब 5:00 बजते हैं तो 5:00 बजने के दौरान या तो पिता या फिर मां अपनी बेटी के साथ वह दूध लेने के लिए जाते हैं। घर के कोई भी दो सदस्य होंगे जिन्हें दूध लेने की जिम्मेदारी होती ही होती है। एक तारीख ऐसी आती है। मां और बेटी दूध लेने के लिए गए हुए थे। बाप और बेटी घर में आराम से सो रहे थे। इसी बीच में दो व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश करते हैं और प्रवेश करने के बाद उनके हाथ में डंडे होते हैं। पूरी ताकत से उस आदमी को मारा जाता है। साथ ही पूरी ताकत से उसकी बेटी के सर में डंडा मार दिया जाता है और जैसे ही डंडा लगता है उसके बाद उन दोनों की मौके पर ही मौत हो जाती है।

अब दोनों आराम से इतनान से घर में बैठे हुए थे। इंतजार कर रहे थे कि दो सदस्य यानी कि मां और बेटी जब दूध लेकर वापस आएंगी तब उनसे भी निपटा जाएगा। बातचीत की जाएगी। उन्हें बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि घर में उनके दो सदस्यों की मौत हो चुकी है। जैसे ही मां और बेटी घर में प्रवेश करती हैं। इसी बीच में पूरी ताकत के साथ उनके भी सर में एक-एक डंडा मारा जाता है और जैसे डंडा मारा जाता है इन चारों की लाशों को एक जगह रख दिया जाता है। अब लाशें तो रख दी जाती है। वो सोच रहे थे कि आखिरकार इन लाशों का क्या किया जाए? बाहर लेके जाएंगे तो पतली सी गलियां हैं। किसी को भी पता चल सकता है।

तभी प्लान किया और प्लान करने के बाद करीब 5 या 6 घंटे तक आराम से घर में रहते हैं और घर में एक आंगन में गड्ढे की खुदाई करते हैं। खुदाई करने के बाद जब उन्हें लगता है कि चारों लाशें एक साथ इसके अंदर प्रवेश कर जाएंगी तब वो रुक जाते हैं। गड्ढे में लाशों को डालते हैं। लाशों को डालने के बाद उन्हें गड्ढे को पाट देते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का डर था, खतरा था। कहीं ऐसा ना हो कि यह बाहर निकल आए या कुछ बात बन जाए। तभी अगले दिन बाजार जाते हैं। बाजार से सीमेंट, रोड़ी, बदरपुर वगैरह खरीदते हैं। यहां से खरीदारी करने के बाद फिर वो मिस्त्री ढूंढते हैं और मजदूर ढूंढते हैं। उन्हें घर बुलाते हैं। घर बुलाने के बाद कहते हैं कि हमारे इस घर का प्लास्टर कर दीजिए, फर्श बना दीजिए और फर्श बनाने के बाद आराम से वो मिस्त्री भी चले जाते हैं। उन्हें नहीं मालूम था कि जहां वो फर्श बना रहे हैं, दरअसल वहां पर चार लाशें दफन की गई हैं।… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें

Trending

Exit mobile version