Crime

दसप के सामने ऐलान, खून का बदला खून

Published

on

बाघपत, उत्तर प्रदेश
7 जुलाई 2025 की देर रात एक व्यक्ति जब अपने गांव की तरफ जा रहा था तो लोगों ने उसे रोक लिया। वह बदमाश थे और बदमाशों ने पहले उसको बहुत पीटा और पीटने के बाद उसको गोली मारते हैं और गोली मारने के बाद उसको ईख के खेत में डाल देते हैं। अगले ही दिन यानी कि 8 जुलाई 2025 को जब एक किसान अपने खेत पर जाता है। जाने के बाद देखता क्या है कि उसकी ईख के खेत में एक लाश पड़ी हुई है। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती है। लाश को कब्जे में लेती है और पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है।

यह बात जब उस लाश के परिवार वालों को पता चल जाती है तो उन्हें इतना गुस्सा आता है कि उस लाश को कब्जे में लेते हैं और बागपत में एक राष्ट्र वंदना चौक होता है। वहां पर जाकर लाश रख देते हैं। जब सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद होते हैं तो जितने भी रास्ते थे सब रास्ते जाम हो जाते हैं। कोई ना आ सकता था ना कोई जा सकता था। इस बीच में कई एंबुलेंस भी थी वो फंस जाती हैं। जाम लगे हुए लगभग ढाई से 3 घंटे हो जाते हैं और लोगों को भारी परेशानी हो रही थी।

इसी बीच में भीड़ में से एक लड़का खड़ा होता है और उसके हाथ में चाकू था। उसने डीएसपी की तरफ इशारा करते हुए कहता है कि मैडम जितनी जल्दी हो सके इस घटनाक्रम का खुलासा कर देना नहीं तो खून का बदला खून से लिया जाएगा। जब यह बात कही जाती है तो मीडिया कर्मी भी सुन रहे थे और मीडिया ने इस मामले को बड़ी प्रमुखता से लिखा, बताया, उठाया कि यह खून का बदला खून से लिया जाएगा। पुलिस वाले भी कहीं ना कहीं इस बात को सुनकर…. पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें

Trending

Exit mobile version