मेरीलैंड, अमरीकी प्रदेश गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले एक लड़के की नई-नई शादी होती है। शादी के समय वह अपनी दुल्हन से एक वादा करता है। वह कहता है कि हम घूमने के लिए हनीमून मनाने अमेरिका जाएंगे। लेकिन इसके लिए कुछ कागज़ इकट्ठे करने पड़ेंगे, वीज़ा लगवाना पड़ेगा और जो भी औपचारिकताएँ होती हैं, उन्हें पूरा करना पड़ेगा। इसलिए वह इन सबके लिए आवेदन कर देता है।
दोनों की किस्मत बहुत अच्छी होती है और उन्हें पहली ही कोशिश में अमेरिका का वीज़ा मिल जाता है। मियां-बीवी हनीमून मनाने के लिए सीधे अमेरिका पहुंच जाते हैं। अमेरिका जाने के बाद वे वहां रह रहे थे, घूम-फिर रहे थे और मस्ती कर रहे थे। उनकी ज़िंदगी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।
इसी बीच अचानक पता चलता है कि दुल्हन का कत्ल हो गया है, वह भी बहुत भयानक तरीके से। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू करती है और कत्ल की वजह तलाशने की कोशिश करती है। इसी दौरान जब दूल्हे की तलाश शुरू की जाती है तो वह पुलिस को कहीं भी नहीं मिलता। धीरे-धीरे समय बीतने लगता है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चलता।
अमेरिका की एक एजेंसी है, जिसका नाम है एफबीआई। एफबीआई ने उस दूल्हे के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम देने का ऐलान कर दिया। यह खबर पूरी दुनिया में आग की तरह फैल जाती है। लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी कहानी है, क्या बात है कि गुजरात के रहने वाले इस लड़के की जानकारी देने वाले को 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अगर कोई उसका पता बता दे, तो वह करोड़पति बन सकता है।
आइए, इस कहानी के माध्यम से जानने और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
अमेरिका का एक राज्य है, जिसका नाम है मैरीलैंड। और मैरीलैंड का ही एक शहर है हेनोवर। हेनोवर शहर के अंतर्गत आने वाला एक इलाका है, जिसका नाम है अरुंडेल मिल्स बुलेवार्ड।
इसी इलाके में एक डंकिन डोनट्स कॉफी शॉप है। यह तारीख थी 12 अप्रैल 2015 की, और रात के लगभग 12 बजे का समय था। कुछ कस्टमर इस कॉफी शॉप के अंदर बैठे हुए थे। वे इंतजार कर रहे थे कि कोई आकर उनका ऑर्डर लेगा, ताकि वे डोनट, कॉफी या कुछ और खाने-पीने की चीज़ का ऑर्डर दे सकें।
बैठे-बैठे काफी देर हो जाती है, लेकिन कोई भी ऑर्डर लेने नहीं आता। धीरे-धीरे वहां कस्टमर की संख्या बढ़ती चली जाती है। लोग इंतजार करते-करते इधर-उधर टहलने लगते हैं।
इसी बीच अचानक एक पुलिस की कार वहां आती है और कॉफी शॉप के सामने आकर रुक जाती है। कार में से एक पुलिस अधिकारी उतरता है और शॉप के अंदर जाकर पूछता है, “क्या सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है? कोई दिक्कत या परेशानी तो नहीं है?”
वहां बैठे हुए कस्टमर, जो अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठे थे और कुछ लोग इधर-उधर टहल रहे थे, उन्होंने कहा, “साहब, हमें यहां आए हुए काफी वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक कोई भी हमारा ऑर्डर लेने नहीं आया है। यहां कोई बात करने वाला भी नहीं है।… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें