Connect with us

Crime

ठेले पर सब्ज़ी बेचने आया क्राइम अफसर, बीवी बोली पति दुबई गए हैं

Published

on

अहमदाबाद / सिवान
सोसाइटी में एक आदमी सब्जी बेच रहा था। जब ठेले पर सब्जी बेच रहा था तो उस बीच में एक महिला उसके पास आती है। उस महिला से कहता है कि दीदी अगर आपको कोई ऐतराज ना हो तो क्या मैं एक गिलास पानी पी सकता हूं? वो महिला अपने घर में जाती है। एक गिलास पानी ले आती है और जब पानी ले आती है तो सब्जी वाला खुश हो जाता है। बहुत सारी दुआएं देने लगता है और कहता है कि बहन जी आपकी आदत कितनी अच्छी है? आपने एकदम से पानी पिला दिया। फिर वह पूछता है कि घर में कौन-कौन है? आपके पति क्या करते हैं? तो महिला ने कहा कि मेरा जो पति है मेरा शौहर वो दुबई में रहकर काम करता है। वहीं नौकरी करता है।

उस सब्जी वाले ने बात सुनी उसके बाद फिर वो आवाज लगाता वहां से निकल जाता है। करीब एक या डेढ़ सप्ताह ही बीता हुआ था। इसके बाद फिर से एक और सब्जी वाला आता है और जो सब्जी वाला आता है तो उसने उस महिला से कहा कि दीदी एक बात कहूं इस पूरे मोहल्ले में आप ही एक ऐसी हैं जो कभी सब्जी का मोलभाव नहीं करती हो बल्कि ज्यादा चिकचिक बाजी भी नहीं करती हो और आप आराम से सब्जी खरीद लेती हो आपकी आदत सबसे ज्यादा अच्छी है बाकी और अन्य महिलाओं के मुकाबले। यह बात सुनने के बाद वो महिला बड़ी खुश हो जाती है।

उसके बाद फिर बातचीत का सिलसिला और आगे बढ़ जाता है। सब्जी वाला पूछता है कि दीदी आपके जो शौहर हैं वो क्या करते हैं? वो बोलती है कि वो बाहर नौकरी करते हैं लेकिन फिलहाल अपने गांव गए हुए हैं। जब बात गांव की आती है तो उससे पूछा जाता है कि कहां है आपका गांव? वो बिहार प्रदेश में जिला सिवान है। वहां पर एक गांव है रामपुर। वो वहां गए हुए हैं। यह बात सुनने के बाद वह सब्जी वाला भी आराम से चला जाता है। लेकिन वह सब्जी वाले आम नहीं थे। बड़े खास आदमी थे। खास आदमी इसलिए थे क्योंकि वह क्राइम ब्रांच के पुलिस के ऑफिसर थे।… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें