Crime

निक्की हत्याकांड का पूरा सच क्या है

Published

on

ग्रेटर नॉएडा, उत्तर प्रदेश
सोशल मीडिया पर चार अलग-अलग वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हो जाते हैं और जैसे ही यह वीडियो वायरल होते हैं, पूरे देश भर में इस बात की चर्चा शुरू हो जाती है। हर कोई इस वीडियो के बारे में जानने की कोशिश कर रहा था कि आखिरकार मामला क्या है? अगर हम पहले वीडियो की बात करें तो उस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक महिला है। उसके साथ एक बुजुर्ग महिला है और साथ ही एक लड़का है। वह लड़का उस महिला को लगातार पीट रहा है। ऐसा लग रहा है देखने में जैसे वो बुजुर्ग महिला भी उस महिला को पीटने में लगी हुई है। उस व्यक्ति ने हालांकि कपड़े पूरी तरह से नहीं पहने हुए हैं।

उसके भी कहीं ना कहीं खून के धब्बे लगे थे, छींटे लगे थे। यह वीडियो बहुत तेजी के साथ जब वायरल हो रहा था, लोग तरह-तरह की बातें करना शुरू कर देते हैं। यह वीडियो आता है साथ में दूसरा वीडियो आता है। वीडियो कुछ इस तरह से होता है कि ऊपर की मंजिल से एक महिला है जो चीखते हुए नीचे उतर रही है सीढ़ी के रास्ते से और उस पर आग लग रही है और वो भी बहुत तेजी के साथ वो धुधूच करके जल रही थी। उसके जो कपड़े थे जल-जल के टपक के बिल्कुल नीचे गिर जाते हैं।

उसके बाद एक तीसरा वीडियो होता है जो वायरल हो रहा था। वही महिला जो अभी कुछ देर पहले जल रही थी वो जमीन पर बैठी हुई है। उसके तन पर कोई कपड़े भी नहीं थे। बस वो कुछ कहने की स्थिति में थी लेकिन कुछ कह नहीं पा रही है। ऐसे ही एक चौथा वीडियो है जो बहुत तेजी के साथ वायरल होता है। दरअसल एक 6 साल का बच्चा है तो 6 साल का बच्चा यह कह रहा है कि मेरी मम्मा के ऊपर कुछ डाला उसके बाद पापा ने चांटा मारा और लाइटर से उसको जला दिया। दरअसल ये चार वीडियो हैं।… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें

Trending

Exit mobile version