ग़ज़िआबाद, उत्तर प्रदेश मार्च 2024 की यह बात है। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के डासना पुलिस ने एक ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार किया और गिरफ्तार करने के बाद उसको जेल भेज दिया। जैसे उसे जेल भेजा जाता है उसके परिवार वालों को, रिश्तेदारों को जब यह खबर लगती है तो उससे मिलाई करने के लिए वह जेल में जा रहे थे और इसी बीच में उसके दोस्त भी जेल में आते हैं। जब वो दोस्त जेल में आता है तो इस एक दोस्त से वह कहता है कि क्या तुम मेरे लिए एक काम कर सकते हो? जब दोस्त ने दोस्त से यह बात कही तो उसने कहा कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी काम कर सकता हूं। एक बार बोलो तो सही।
जब बात बोलने की आती है तो वो जेल में जो बंद दोस्त था वो कहता है कि तुम्हारी जो दूसरी वाली भाभी है दरअसल परिवार के सभी लोग उससे रुष्ट हैं, खफा हैं। उससे बात नहीं करते। उसके कोई पास नहीं जाता। इस बीच में मैं जेल में रहूंगा और वो अकेली वहां रहेगी तो परेशान हो जाएगी। एक छोटा सा बच्चा भी है। उसका इस बीच में कौन ख्याल रखेगा। यह कुछ सामान की लिस्ट है। सामान वहां पहुंचा देना और उससे पूछ लेना कि कभी भी तुम्हें किसी चीज की जरूरत हो तो तुम्हारे पति ने मुझसे बोला है मैं तुम्हारी हर तरह से हेल्प कर सकता हूं। जैसा उसको हुकुम हुआ था, आदेश हुआ था। ठीक उसी आदेश के अनुरूप वो घर पहुंचता है। सामान पहुंचाता है।
सामान पहुंचाने के बाद यह वादा करता है कि आपको किसी भी चीज की जरूरत हो तो मुझे जरूर बताना। दोस्त था बीच-बीच में जाता था और जाकर वो सामान के बारे में पूछता था। तो उसकी जो पत्नी थी, उसकी पत्नी ने कहा कि तुम्हें सामान की तो सारी मदद करते हो। क्या तुम और भी जरूरत पूरी कर सकते हो? यह मजाकमज़ाक में कही हुई बात थी। दोनों के बीच में कुछ ऐसी हंसी मज़ाक हो जाती है कि नजदीकियां बहुत बढ़ जाती है और नजदीकियां कुछ इतनी बढ़ती हैं वो दोनों ऐसे रहने लगते हैं जैसे पति और पत्नी। पति जेल में होता है और यहां पर दोस्त उसकी पत्नी के साथ कुछ अनैतिक रिश्ते में बंध जाता है। दोनों के बीच में अवैध संबंध बन जाते हैं। वक्त आगे बढ़ जाता है और कुछ दिन के बाद… पूरी कहानी जानने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें