सीकर, राजस्थान किसी भी इंसान के लिए एक दुल्हन को संभाल पाना आसान नहीं है, लेकिन राजस्थान के सीकर जिले के संदीप गोदारा की एक—दो नहीं बल्कि अलग—अलग समय में दस बीवियां रही हैं। तलाकशुदा एक विवाहिता की शिकायत से लोग हैरान रह गई। किस तरह एक लड़के ने अपनी उम्र से ज्यादा उम्र की लड़कियां, महिलाओं को झूठी मोहब्बत के जाल में फंसा लिया। ज्यादातर महिलाएं अमीर घरों की थीं। जिले की यूबी रेजीडेंसी में रहने वाली स्नेहा ( काल्पनिक नाम ) का अपने पति से विवाद के कारण कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा था। इसी बीच सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेफार्म पर एक अंजान लड़के ने हैलो—हाय लिखकर भेजा। कई दिनों बाद इसी लड़के यानि संदीप गोदारा ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी। स्नेहा ने इस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों को एक—दूसरे से कब प्यार हुआ, पता ही नहीं चला।
संदीप गोदारा के घर आता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इन्हीं शारीरिक संबंधों को उसने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। कुछ दिन बाद स्नेहा को रामेश्वरी रेजीडेंसी में शिफ्ट कर दिया गया। जहां फर्जी आधार कार्ड दिखाकर किराए पर घर लिया गया था। इस दौरान कोर्ट ने स्नेहा और उसके पति के बीच तलाक की अर्जी को स्वीकार कर लिया और दोनों को नई जिंदगी शुरू करने का हुकुम सुनाया। इधर, संदीप ने स्नेहा को जगदंबा कालोनी के गलर्स होस्टल कमरा दिलवा दिया। अपने पति से अलग हुई स्नेहा ने संदीप से शादी की बात कही तो उसने प्राईवेट मूवमेंट की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शांत करवा दिया। जिसके बाद लड़की ने हिम्मत करके उद्योग थाने में एफआईआर दर्ज करवाकर हकीकत को उजागर कर दिया। सब इंस्पेक्टर नेमचंद ने स्वीकार कि संदीप के एक दो नहीं बल्कि 10 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बने हैं। उसने शादीशुदा, ज्यादा उम्र की लड़कियां और अमीर घरों की लड़कियों को निशाना बनाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई निश्चित है। —अमीर घरों की लड़कियों के लिए बुनता था जाल सोशल मीडिया पर अमीर घरों की लड़कियों पर डोरे डालता था। वह अपने फ्री समय में लड़कियों को संदेश भेजता था और दोस्ती का आग्रह करता था। —प्राईवेट मूवमेंट की बनाता था वीडियो किसी भी लड़की से नजदीकियां बढ़ने के बाद उनके साथ बिताए गए प्राईवेट मूवमेंट अपने मोबाइल में कैद कर लेता था, ताकि लड़कियों को ब्लैकमेल कर सके और उनसे पैसा ऐंठ सके। —सोशल मीडिया पर ढूंढता था खूबसुरत लड़कियां सोशल मीडिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर एक्टिव रहने वाले संदीप गोदारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शिकार को फंसाता था। सफलता मिलने पर उनके साथ संबंध बनाता था और रुपये ऐंठता था। —स्नेहा की एफआईआर से सामने आई हकीकत स्नेहा एफआईआर न कराती तो संदीप की असलियत कभी भी सामने नहीं आती। उसने अपनी चालाकी के दम पर एक दो नहीं कितनी ही लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।